मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijapur police made children aware about cyber crime in dodhar

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने डोडहर में बच्चों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक.

बीजपुर पुलिस ने बुधवार को ग्राम डोडहर में स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर ठगी से बचाव के साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी। पुलिस ने इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने और सोशल मीडिया, व्हाट्सएप व फर्जी मोबाइल ऐप से आने वाले संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी।

sonbhadra

4:09 PM, Aug 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने डोडहर में बच्चों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक.
logo

पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा और जागरूकता के प्रति किया जागरूक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

साइबर अपराधों पर नियंत्रण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बीजपुर पुलिस ने ग्राम डोडहर में स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बच्चों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। विशेष रूप से इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों का सहारा लेकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फर्जी मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देते हैं। इसके बाद उनसे रकम जमा कराकर धोखाधड़ी कर ली जाती है। ऐसे मामलों से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के कहने पर ऑनलाइन निवेश नहीं करना चाहिए। पुलिस टीम ने बच्चों को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इसके साथ ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए स्कैनर को स्कैन करने से भी बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो उसे बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा नजदीकी थाने में सूचना देने के साथ साइबर अपराध पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल अमित कुमार और महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.