ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bike riding couple seriously injured after being hit by a speeding four wheeler in chopan referred after first aid

Sonbhadra News: चोपन में तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर, प्राथमिक इलाज़ के बाद रेफर.

चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चोपन से ट्रामा सेंटर रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर मिले नंबर प्लेट के आधार पर पहचान और कार्रवाई की मांग उठी है।

sonbhadra

7:29 PM, Oct 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर, प्राथमिक इलाज़ के बाद रेफर.
logo

चोपन सड़क हादसे में मौके पर मिला चारपहिया वाहन का नंबर प्लेट, घायल दंपती को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रॉबर्ट्सगंज किया गया रेफर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिज्ञासा सिंह अपने पति अरुण प्रताप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर एक निजी विद्यालय में हमेशा की तरह पढ़ाने जा रही थी। बताया गया कि अग्रवाल मार्केट स्थित सूबेदार की गली के पास डाला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अरुण प्रताप सिंह के पंजे क्षतिग्रस्त होने की वजह से गंभीर हो गईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं। वहीं उनकी पत्नी जिज्ञासा सिंह के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को पहले सीएचसी चोपन ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रॉबर्ट्सगंज भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर आवश्यक जांच कराई। डॉक्टर ने परिजनों को जानकारी देकर बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के उपचार के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दे कि घटना के बाद मौके से मिले वाहन के नंबर प्लेट पर MP66ZC8962 अंकित बताया गया है। नंबर प्लेट के साथ भारत सरकार के उपक्रम से संबंधित प्लेट भी लगा होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नंबर प्लेट के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करे। फिलहाल, हादसे में घायल दंपती का उपचार जारी है। फरार चालक के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, पुलिस की जांच सामने आने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.