ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news bjp state vice president ramesh singh targeted the opposition talks were also held on ugc sc st act and environment

Sonbhadra News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना; यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और पर्यावरण पर भी रखी बात.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह शनिवार को पहली बार सोनभद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए राम मंदिर, यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

sonbhadra

5:43 PM, Oct 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना; यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और पर्यावरण पर भी रखी बात.
logo

सोनभद्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष, राम मंदिर, यूजीसी और आगामी चुनावों को लेकर अपनी बात रखी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह शनिवार को पहली बार सोनभद्र पहुंचे। उनके जनपद आगमन को आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रमेश सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों को चुनाव में हार दिखाई देने लगती है, तो वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उनके मुताबिक, भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है, जबकि विपक्ष के पास मजबूत संगठन और पर्याप्त जमीनी कार्यकर्ताओं की कमी है।

राम मंदिर पर अखिलेश यादव को घेरा-:

राम मंदिर और अयोध्या आंदोलन के मुद्दे पर रमेश सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन के दौरान कारसेवकों के साथ हुई घटनाओं को देश की जनता भूली नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को राजनीतिक कदम बताते हुए कहा कि उन्हें पहले उस दौर की घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए। ये टिप्पणियां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कीं।

विज्ञापन

यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट पर भी बोले-:

यूजीसी से जुड़े मामले पर रमेश सिंह ने कहा कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है, जिससे समाज में वैमनस्य पैदा हो। एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार और सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए।

पर्यावरण और विकास कार्यों पर रखी बात-:

हाईवे निर्माण और पेड़ों की कटाई से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने पौधरोपण का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि किसी परियोजना को लेकर समस्या सामने आती है, तो उसका समाधान निकाला जाना चाहिए। स्थानीय समस्याओं पर प्रशासन और अधिकारियों के साथ बातचीत कर उचित रास्ता निकालने की भी उन्होंने बात कही। रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र मौर्या, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, शीतला आचार्य, ज्योति खरवार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.