Sonbhadra News: कड़ाके की ठंड में क्षेत्रों में नहीं जल रहे अलाव, प्रशासनिक व्यवस्था का इंतजार.
बीजपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भी अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गईं हैं। नतीजन चौराहे पर बुजुर्ग युवा महिलाएं ठिठुरते से नजर आ रहे हैं, वही जल्द अलाव कि व्यवस्था कराने की बात लेखपाल ने कही है।
sonbhadra
7:07 PM, Dec 19, 2025
Share:


अलाव के इंतज़ार में राहगीर। (परिकात्मक फोटो )
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भी अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गईं हैं। नतीजन चौराहे पर बुजुर्ग युवा महिलाएं ठिठुरते से नजर आ रहे हैं। जरूरी रोजमर्रा के काम से बाजार और चौराहे पर आने वाले ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए खुद ही अलाव की व्यवस्था करना पड़ रहा है। हालांकि इस गलन की ठण्ड में इंतजाम नाकामी साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के बीजपुर बस स्टैंड, बाजार के श्री राम चौक, मोटर गैरेज, डोड़हर मोड, राय कॉलोनी मोड सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाए गए। जिससे चौराहे पर बुजुर्ग युवा और महिलाएं ठिठुरते नजर आ रहे हैं। आम जनमानस ठण्ड से बचने के लिए रद्दी कागज, कार्टून प्लास्टिक जैसे पदार्थों को जलाने को मजबूर है। इस संबंध में लेखपाल अनिल कुमार गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द अलाव कि व्यवस्था कर दी जाएगी।



