मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news brother beats brother over dispute over walking on ram in chainpur stir in the area

Sonbhadra News: चैनपुर में मेढ़ पर चलने के विवाद में भाई ने ही भाई को पीटा, क्षेत्र में हड़कंप.

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मेढ़ विवाद को लेकर सगे भाई और उसके परिजनों पर कुदाल व डंडों से हमला करने का आरोप है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बभनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

7:03 PM, Aug 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: चैनपुर में मेढ़ पर चलने के विवाद में भाई ने ही भाई को पीटा, क्षेत्र में हड़कंप.
logo

मेढ़ विवाद में घायल पन्नेलाल, उनकी पत्नी और पुत्री; वाराणसी में उपचार के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के चैनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मेढ़ पर आने-जाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद में भाई और उसके स्वजनों ने मिलकर अपने ही भाई के परिवार पर कुदाल और डंडों से हमला कर दिया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवासी पन्ने लाल पुत्र रामसुन्दर उम्र 60 वर्ष शुक्रवार को मेढ़ के बजाए खेतों में न जाने को लेकर भाई को मना किया।छोटी सी बात पर भाई आग बबूला हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने पन्ने लाल पर हमला बोल दिया।हमले में पन्ने लाल के साथ उनकी पत्नी छन कुमारी पत्नी पन्ने लाल उम्र 55 वर्ष और पुत्री पूनम पुत्री पन्ने लाल 16 वर्ष वर्ष भी घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिला अस्पताल और वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।इलाज के उपरांत पीड़ीत रविवार को बभनी थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी और कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने जांच कर आवश्यक कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.