ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bus collided from behind due to sudden braking of trailer five passengers injured one woman referred to district hospital

Sonbhadra News: ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराई बस, पांच यात्री घायल, एक महिला जिला अस्पताल रेफर.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी-बबनडीहा गांव के पास ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बस टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुसर्रत खातून को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

sonbhadra

12:46 PM, Oct 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराई बस, पांच यात्री घायल, एक महिला जिला अस्पताल रेफर.
logo

म्योरपुर में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर ट्रेलर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस, हादसे में पांच यात्री घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, मयोरपुर।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। देवरी-बबनडीहा गांव के बीच आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही सवारियों से भरी बस उससे टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस रेणुकूट से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी-बबनडीहा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बस पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर में बस के आगे की ओर बैठे पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में मुसर्रत खातून (25 वर्ष), निवासी छत्तीसगढ़, रुखसार (25 वर्ष), निवासी काचन, नेहा (19 वर्ष), निवासी म्योरपुर, तराना बानो (24 वर्ष), निवासी रेणुकूट और अशोक (50 वर्ष), निवासी काचन शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मुसर्रत खातून की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.