Sonbhadra News: बभनी में छठ महापर्व की धूम, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 45 प्रकार के फल उपलब्ध.
बभनी क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और शनिवार सुबह से ही खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बभनी, महुअरिया, परसाटोला, सागोबांध और घघरा सहित प्रमुख बाजारों में फल, सूप, दौरा और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। बाजारों में करीब 45 प्रकार के फल उपलब्ध हैं, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
sonbhadra
6:25 PM, Nov 14, 2026
Share:


छठ पर्व पर बभनी बाजार में फल और पूजन सामग्री खरीदते श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर बभनी क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फल और मिठाइयों की खरीदारी के लिए शनिवार सुबह से ही बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में 45 प्रकार के फल उपलब्ध हैं। खासकर फलों की दुकानों पर महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बभनी बाजार, बभनी मोड़ तिराहा, महुअरिया मोड़, परसाटोला, सागोबांध, चौंकना और घघरा सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें आकर्षक ढंग से सजा रखी हैं। जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी लगाई गई हैं। दुकानदार सूप, दौरा, फल और पूजन सामग्री की बिक्री कर रहे हैं। छठी मैया की आराधना के लिए श्रद्धालु केला, नारियल, सेब, संतरा, गन्ना, नींबू, ईख, सुपारी सहित विभिन्न प्रकार के फल और पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी हुई है। बाजारों का माहौल पूरी तरह छठमय हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। घरों में व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, वहीं गांवों और मोहल्लों में छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।


