Sonbhadra News: छठ पर्व नजदीक, फिर भी मां शक्ति दाई मंदिर के छठ घाट की सफाई नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश.
बभनी ब्लॉक के चपकी महुअरिया मोड़ स्थित मां शक्ति दाई मंदिर के छठ घाट की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार से व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचकर बेदी निर्माण शुरू करेंगी, ऐसे में गंदगी से परेशानी होगी। विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल छठ घाट की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
sonbhadra
11:28 AM, Nov 14, 2026
Share:


छठ घाट की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत चपकी के चपकी महुअरिया मोड़ स्थित मां शक्ति दाई मंदिर के छठ घाट की अब तक साफ-सफाई नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। छठ महापर्व नजदीक होने के बावजूद घाट की सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है और छठ घाट की तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा के लिए महिलाएं शनिवार से ही घाट पर पहुंचकर बेदी निर्माण का कार्य शुरू करेंगी। ऐसे में घाट पर गंदगी और अव्यवस्था के बीच पूजा की तैयारी करना मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मां शक्ति दाई मंदिर स्थित छठ घाट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, बुधु कनौजिया, धीरू और ललित सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर छठ घाट की साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।


