ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chief development officer listened to the problems of the villagers in the chaupal organized in khaira gave instructions for quick resolution of the problems

Sonbhadra News: मुख्य विकास अधिकारी ने खैरा में आयोजित चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश.

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने घोरावल ब्लॉक के खैरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

sonbhadra

7:31 PM, Dec 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: मुख्य विकास अधिकारी ने  खैरा में आयोजित चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश.
logo

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने घोरावल ब्लॉक के खैरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। कपुरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित इस चौपाल में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन और जल जीवन मिशन जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल में घुनिया पत्नी खटकधारी ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की। सुरसति और संतरा ने आवास योजना का लाभ न मिलने की बात कही। राजकुमार पुत्र तिलक ने बताया कि उन्हें पेंशन मिल रही है, जबकि लालता सिंह ने मनरेगा में काम करने और मजदूरी खाते में मिलने की जानकारी दी। दशमी ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। पूनम पांडेय ने शौचालय और आवास का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जल जीवन मिशन के तहत बताया गया कि गांव में पानी की पाइपलाइन और टोटियों का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन पानी अनियमित रूप से आता है।

Img

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नवंबर माह में पुष्टाहार वितरण की जानकारी दी, वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा और पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील भी की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी घोरावल, खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल और बाल विकास परियोजना अधिकारी घोरावल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.