ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children showed their talent by decorating mani diwali rangoli and lamps with great pomp in seva kunj ashram

Sonbhadra News: सेवा कुंज आश्रम में धूमधाम से मनी दीपावली, रंगोली और दीप सजाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा.

कारीडाड़ स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर सेवा कुंज आश्रम में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और दीप सजाकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।

sonbhadra

5:57 PM, Nov 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेवा कुंज आश्रम में धूमधाम से मनी दीपावली, रंगोली और दीप सजाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा.
logo

विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, प्रार्थना में शामिल विद्यार्थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और दीप सजाकर अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन तथा दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी रंगोलियों से जगमगा उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील की। कार्यक्रम की प्रमुख प्रिया रहीं। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य, भैया एवं आचार्या बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.