Sonbhadra News: दीपावली से पहले CISF का सुरक्षा पाठ, 600 छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीके.
एनटीपीसी रिहंद के सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएसएफ फायर विंग ने दीपावली के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 600 छात्र और 37 शिक्षक शामिल हुए, जिन्हें बिजली सुरक्षा, पटाखों के सुरक्षित इस्तेमाल और आग से बचाव की जानकारी दी गई। फायर विंग ने अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का प्रदर्शन कर सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की।
sonbhadra
6:27 PM, Sep 26, 2026
Share:


एनटीपीसी रिहंद के सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अग्निशामक यंत्र के प्रयोग का प्रशिक्षण देते जवान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
आगामी दीपावली को देखते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की फायर विंग ने 25 सितंबर 2026 को एनटीपीसी रिहंद के सेंट जोसेफ स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें स्कूल के 600 छात्र और 37 शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें आग लगने के मुख्य कारण, बिजली सुरक्षा और पटाखों के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया गया। साथ ही, आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई। अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल कैसे करें, इसका प्रैक्टिकल करके भी दिखाया गया। इसका मकसद दीपावली पर आग की घटनाओं को रोकना और सुरक्षित त्योहार मनाना था। CISF फायर विंग ने सभी से 'सावधानी ही सुरक्षा है-सुरक्षित रहें और सुरक्षित दीपावली मनाएँ' की अपील की। स्कूल प्रशासन ने CISF टीम के इस प्रयास के लिए आभार जताया।



