ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news competition organized among colleges on the topic developed india 2047 girl students participated enthusiastically

Sonbhadra News: 'विकसित भारत @2047' विषय पर कॉलेजों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग.

चोपन स्थित सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार को 'विकसित भारत @2047' विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद और आसपास के विभिन्न इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चोपन, डाला, ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, पटवध, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा और शक्तिनगर के इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

sonbhadra

11:26 PM, Dec 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: 'विकसित भारत @2047' विषय पर कॉलेजों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग.
logo

पुरुस्कार पाने वाली छात्राओं का तालियों से स्वागत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन स्थित सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार को 'विकसित भारत @2047' विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद और आसपास के विभिन्न इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चोपन, डाला, ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, पटवध, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा और शक्तिनगर के इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Img

प्रतिभागी छात्राओं ने विकसित भारत की परिकल्पना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरे भाषणों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य जागरूक, शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियों के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Img

भाषण प्रतियोगिता में रचना सूद, संजय सिंहा, अमरीश चंद्र पाण्डेय और कविता रॉय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने भाषण की विषयवस्तु, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और विचारों की स्पष्टता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपये रखा गया था, जिससे छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में प्रथम- भावना अग्रवाल (सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ओबरा), द्वितीय- सुखलीन कौर ( सत सेविर पब्लिक स्कूल डाला) और तृतीय- अनन्या द्विवेदी (सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ओबरा) ने प्राप्त किया।

Img

सभी लोगों ने पुरुस्कार पाने वाली छात्राओं का तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार गुप्ता, जे.एन. चौबे, सतीनाथ दास उर्फ मोना सर, राजेश सिंह, सूरज चौबे, रामचंद्र, देवेन्द्र, जूल्लू दादा सहित जनपद के कई शिक्षक और कांग्रेस नेता सेतराम केसरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.