ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news complaint filed in obra police station for stopping the coverage of illegal mining case of death threats received against journalists in the mining area

Sonbhadra News: अवैध खनन की कवरेज रोकने पर ओबरा थाने में शिकायत दर्ज, खनन क्षेत्र में पत्रकारों को मिली जान से मारने की धमकी का मामला.

ओबरा खनन क्षेत्र में खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी गई। अवैध खनन की तस्वीरें लेने से रोकने के बाद पत्रकारों ने ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के कृष्ण माइंस में सात मजदूरों की मौत के बाद सुर्खियों में आए खनन क्षेत्र के ठीक सामने से जुड़ी है।

sonbhadra

5:16 PM, Dec 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: अवैध खनन की कवरेज रोकने पर ओबरा थाने में शिकायत दर्ज, खनन क्षेत्र में पत्रकारों को मिली जान से मारने की धमकी का मामला.
logo

खनन क्षेत्र में पट्टेधारक के गुर्गो द्वारा पत्रकारों को मिली जान से मारने की धमकी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा खनन क्षेत्र में खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी गई। अवैध खनन की तस्वीरें लेने से रोकने के बाद पत्रकारों ने ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के कृष्ण माइंस में सात मजदूरों की मौत के बाद सुर्खियों में आए खनन क्षेत्र के ठीक सामने से जुड़ी है। यहां खननकर्ता नियमों का उल्लंघन कर मनमानी कर रहे हैं, जिससे खनन व्यवसाय की स्थिति खराब हो गई है। कुल 37 खदानों को नियमों के उल्लंघन के कारण बंद कर दिया गया है। जो खदानें अभी चल रही हैं, वे भी कथित तौर पर गुंडागर्दी में लिप्त हैं। लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद यह क्षेत्र विभिन्न विभागों के रडार पर आ गया है।

डीजीएमएस के नियमों के विपरीत हो रहे खनन के कारण कई खदानें 'डेंजर जोन' घोषित हो चुकी हैं। इन खदानों को बंद करने और जांच की कवायद तेज हो गई है, जिससे खदान मालिक नाराज हैं। विभागीय जांच टीमें अक्सर यहां आती-जाती रहती हैं। अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए खदानों के इर्द-गिर्द बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि कोई अवैध खनन का वीडियो या फोटो न ले सके। खदान मालिक अवैध खनन को उजागर करने के लिए सीधे पत्रकारों को दोषी ठहरा रहे हैं। बुधवार को भी खनन क्षेत्र में एक जांच टीम के आने की सूचना पर कुछ पत्रकार खबर कवरेज करने पहुंचे।

Img

बजरंग स्टोन के पास पहुंचते ही खदान मालिक द्वारा रखे गए गुर्गों ने पत्रकारों को धमकी दी। उनसे कहा गया कि 'यहां से चले जाओ, नहीं तो खदान में धकेल दिए जाओगे और नामोनिशान पता नहीं चलेगा'। पीड़ित पत्रकार अरविंद कुशवाहा ने बताया कि बजरंग स्टोन पत्थर खदान में जांच की सूचना पर वे समाचार संकलन के लिए जा रहे थे। खदान के पास तैनात धीरज राय के गुर्गों ने उनके साथ अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्हें फोटो/वीडियो कवरेज करने से भी रोका गया। पत्रकारों ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.