ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cyber team of bijapur police returned the defrauded amount returned 37 731 to the victim s account

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाई ठगी गई रकम, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹37,731.

बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार अंजानी गांव निवासी सौरभ मजूमदार के 37,731.20 रुपये वापस करा दिए। लिंक के जरिए पैसे भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर पूरी धनराशि मूल बैंक खाते में वापस कराई।

sonbhadra

11:38 AM, Nov 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाई ठगी गई रकम, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹37,731.
logo

बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक को 37,731 रुपये वापस कराकर राहत पहुंचाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई पूरी धनराशि 37,731.20 रुपये उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं नोडल अधिकारी ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में बीजपुर पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव निवासी सौरभ मजूमदार पुत्र निर्मल मजूमदार के साथ अज्ञात व्यक्ति ने लिंक के माध्यम से धनराशि भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 37,731.20 रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद बीजपुर थाने की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर प्रकरण की जांच करते हुए ठगी गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाकर MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक शाखा को रिफंड मनी रिक्वेस्ट भेजी गई। पुलिस के लगातार प्रयासों से पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने बीजपुर पुलिस की साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण और महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने का प्रयास किया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.