ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate gave instructions to protect from cold officers should inspect night shelters and bonfires

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के दिए निर्देश, रैन बसेरों, अलाव का निरीक्षण करें अधिकारी.

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे किसी भी असहाय व्यक्ति को रैन बसेरे की जानकारी दें।

sonbhadra

7:16 PM, Dec 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के दिए निर्देश, रैन बसेरों, अलाव का निरीक्षण करें अधिकारी.
logo

स्टेशनों और प्रमुख चौराहों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैन बसेरों की जानकारी देने वाली होर्डिंग लगाई जाएं- जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे किसी भी असहाय व्यक्ति को रैन बसेरे की जानकारी दें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैन बसेरों की जानकारी देने वाली होर्डिंग लगाई जाएं और उनका प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि रैन बसेरों की सूचना गूगल मैप पर भी डाली जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को आसानी से आश्रय स्थल मिल सके। इन निर्देशों के क्रम में, संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारियों ने पिछली रात आश्रय स्थलों और चौराहों पर अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि चिन्हित स्थानों पर अलाव लगातार जलते रहें और कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड में खुले में न सोए।

Img

यदि कोई व्यक्ति खुले में पाया जाता है, तो उसे तत्काल रैन बसेरे में भेजा जाए। जनपद में ठंड से बचाव के लिए 179 अलाव स्थल और 11 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात में भ्रमण कर अलाव का निरीक्षण करने और गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि रात में कोई गरीब या असहाय व्यक्ति खुले में दिखे, तो उसे जनपद में स्थापित रैन बसेरों की सूचना अवश्य दें, ताकि वे ठंड से बच सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.