मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm strict on negligence in igrs complaints salary of jal nigam gramin stopped

Sonbhadra News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त, जल निगम ग्रामीण का वेतन रोका.

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा के दौरान असंतुष्ट फीडबैक बढ़ने पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों व कर्मचारियों के जून माह के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई। वहीं तहसील दूद्धी में शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

sonbhadra

5:52 PM, Jun 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त, जल निगम ग्रामीण का वेतन रोका.
logo

आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक में जानकारी लेते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने जल निगम (ग्रामीण) सोनभद्र के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत समस्त स्टाफ के जून माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में पाया गया कि कई मामलों में शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त किए बिना ही आख्या अपलोड कर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जिससे असंतुष्ट फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। डीएम ने इसे शासन की मंशा के विपरीत बताते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि असंतुष्ट फीडबैक में कमी नहीं आई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की संस्तुति भी की जाएगी। वहीं तहसील दूद्धी में शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर तहसीलदार दूद्धी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.