मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news during jan chaupal in soma villagers got angry over tap water scheme in every house demanded intervention from dm

Sonbhadra News: सोमा में जन चौपाल के दौरान हर घर नल योजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीएम से हस्तक्षेप की मांग.

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सोमा ग्राम पंचायत में "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने हर घर नल योजना, पेयजल संकट और अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाया। संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कर।

sonbhadra

12:22 PM, Jun 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोमा में जन चौपाल के दौरान हर घर नल योजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीएम से हस्तक्षेप की मांग.
logo

उनकी सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट- ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां।

सोनभद्र।

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत सोमा ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सबसे बड़ा मुद्दा हर घर नल योजना की बदहाल स्थिति और पेयजल संकट का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि विकास खंड नगवां के सोमा ग्राम में वर्ष 2019 में शुरू की गई हर घर नल योजना का कार्य वर्ष 2026 तक भी पूर्ण नहीं हो सका है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश घरों तक आज भी पेयजल नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों का कहना था कि योजना के नाम पर पाइपलाइन और अन्य कार्य तो किए गए, लेकिन लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का मूल उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो सका। जन चौपाल को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि सरकार और संबंधित विभागों को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात वर्ष बीत जाने के बाद भी यदि ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता की मूलभूत समस्याओं से दूर हो चुके हैं और ग्रामीणों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संदीप मिश्रा ने मौके से ही जिलाधिकारी सोनभद्र को फोन कर स्थिति की जानकारी दी और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से सोमा ग्राम पंचायत का स्वयं निरीक्षण करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि गांव के प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंच रहा हो तो प्रशासन इसकी पुष्टि करे, लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश परिवार आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसे उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की मांग है कि सोमा ग्राम पंचायत के सभी परिवारों को तत्काल पेयजल उपलब्ध कराया जाए और योजना में हुई लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चौपाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा हुई। संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि "पेड़ है तो प्राण है" केवल अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने जनपद में तेंदुआ सफारी स्थापित करने की मांग भी उठाई और कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट है और जब तक इसका समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता दिखाई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.