ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news elderly woman dies due to snakebite chaos in the family

Sonbhadra News: सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

बीजपुर थाना क्षेत्र के हड़बड़िया टोला निवासी सुखमनिया (71) पत्नी नान्हक को मंगलवार शाम घर के आंगन में खड़े होने के दौरान विषैले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

sonbhadra

4:37 PM, Jun 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घर पर जुटे परिजन और ग्रामीण, घटना की जानकारी लेते लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहां के टोला हड़बड़िया में मंगलवार शाम सर्पदंश से 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टोला हड़बड़िया निवासी सुखमनिया (71 वर्ष) पत्नी नान्हक मंगलवार शाम स्नान के बाद अपने घर के आंगन में खड़ी थीं। इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को रात में मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। मृतका के पुत्र राजा राम ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.