मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news electricity employees union angry with electricity reform bill 2025 intensive discussion on possible losses in the 51st general conference

Sonbhadra News: विद्युत सुधार बिल 2025 से बिजली कर्मचारी संघ नाराज़, 51 वें महासम्मेलन में संभावित नुकसान पर गहन विचार-विमर्श.

गुरूवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का 51वां महासम्मेलन सोनभद्र के ओबरा में शुरू हुआ। जिसमे राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर कामगारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से देश में ऊर्जा उद्योग के निजीकरण और विद्युत सुधार बिल 2025 (इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल) से किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को होने वाले संभावित नुकसान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

sonbhadra

6:44 PM, Nov 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: विद्युत सुधार बिल 2025 से बिजली कर्मचारी संघ नाराज़, 51 वें महासम्मेलन में संभावित नुकसान पर गहन विचार-विमर्श.
logo

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का 51वां महासम्मेलन सोनभद्र के ओबरा में शुरू।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

गुरूवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का 51वां महासम्मेलन सोनभद्र के ओबरा में शुरू हुआ। जिसमेराष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर कामगारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से देश में ऊर्जा उद्योग के निजीकरण और विद्युत सुधार बिल 2025 (इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल) से किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को होने वाले संभावित नुकसान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Img

बिजली कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा सरकार अम्बानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों का निजीकरण करने का कार्य कर रही है। आज 6 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का 51वां महासम्मेलन शुरू हुआ।

Img

संघ के अध्यक्ष जवाहरलाल विश्वकर्मा ने झंडा उत्तोलन कर कार्यवाही का शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता गठित अध्यक्ष मंडल के सदस्यों कामरेड जवाहरलाल विश्वकर्मा, कामरेड केसर सिंह रावत, कामरेड वी.के. अवस्थी और कामरेड राम कृपाल यादव ने की।

Img

अखिल भारतीय विद्युत कामगार महासंघ के महामंत्री कामरेड मोहन शर्मा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर कामगारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

Img

विशेष रूप से देश में ऊर्जा उद्योग के निजीकरण और विद्युत सुधार बिल 2025 (इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल) से किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को होने वाले संभावित नुकसान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Img

मोहन शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि भारत सरकार ने इस बिल को पारित करने की प्रक्रिया जारी रखी, तो 30 जनवरी 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश भर के समस्त कामगारों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकार पर बिल रोकने के लिए दबाव बनाना है।

Img

इस महासम्मेलन में लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष कामरेड बी.के. सिंह, महामंत्री कामरेड चंद्रशेखर, सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप, झारखंड से बैजनाथ सिंह, राजस्थान बिजली बोर्ड के नेता केशव व्यास और कामरेड के.डी. द्विवेदी जैसे प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Img

विशिष्ट अतिथियों में ओबरा तापी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल, जीएम एस.एन. मिश्रा और सीजीएम एस.के. सिंगला भी शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.