मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farmers angry over canal construction warning of agitation

Sonbhadra News: नहर निर्माण को लेकर किसानों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी.

कनहर डैम परियोजना के तहत निर्माणाधीन नहर को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों का आरोप है कि नहर खेतों के स्तर से नीचे बनाई जा रही है, जिससे सिंचाई का लाभ नहीं मिल सकेगा। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने मुख्य अभियंता से मिलकर उचित मुआवजा और तकनीकी खामियां दूर करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

sonbhadra

6:37 PM, Jun 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: नहर निर्माण को लेकर किसानों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी.
logo

कनहर नहर निर्माण में तकनीकी खामियों के विरोध में किसानों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समाधान की मांग उठाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, कोन।

कोन क्षेत्र में कनहर डैम परियोजना के तहत निर्माणाधीन नहर को लेकर किसानों और ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। किसानों का आरोप है कि झरिया बंधी, मोहुद्दीनपुर, खेमपुर, कोलडिहवा, रामगढ़, नौडिहा और निगाई बगिया क्षेत्रों में नहर खेतों के स्तर से काफी नीचे बनाई जा रही है, जिससे सिंचाई का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झरिया बंधी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कनहर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज से मुलाकात कर किसानों की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। संदीप मिश्र ने मांग की कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और नहर का निर्माण इस तरह से हो कि उसका पानी खेतों तक पहुंच सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचेगा, तो परियोजना का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और किसानों की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों के हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान श्रवण कनौजिया, संपूर्णानंद जायसवाल, छोटेलाल बिंद, नंदकिशोर बियार, कमलेश चंद्र पांडेय, रवि शाह, सुरेश, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान और अरविंद चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नहर निर्माण की तकनीकी खामियों को दूर कर किसानों के हितों के अनुरूप कार्य कराने की मांग दोहराई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.