Sonbhadra News: बीएसए से मिला महासंघ, शिक्षकों की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा, बीएसए ने सकारात्मक रुख दिखाया.
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों की लंबित मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान चयन वेतनमान जारी करने, शिक्षामित्रों के समायोजन और स्थानांतरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
sonbhadra
1:56 PM, Dec 25, 2025
Share:


वेतनमान जारी करने, शिक्षामित्रों के समायोजन और स्थानांतरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों की लंबित मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान चयन वेतनमान जारी करने, शिक्षामित्रों के समायोजन और स्थानांतरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह और जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने चयन वेतनमान की सूची अब तक जिला स्तर से जारी न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कुछ विकासखंडों में सभी कार्यरत शिक्षामित्रों से आवेदन मंगाए जाने को भी असंगत बताया।
विज्ञापन
जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने बीएसए को अवगत कराया कि कुछ स्थानों पर चयन वेतनमान के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने स्पष्ट किया कि चयन वेतनमान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि पत्रावलियों के निस्तारण में जिले स्तर पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। समस्या का शीघ्र समाधान होने के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। शिक्षामित्रों के आवेदन के संबंध में बीएसए ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से लिया जाना है, जो स्थानांतरण चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को भी राहत दिए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर बीएसए ने सकारात्मक रुख दिखाया।



