ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fighting between students in government school questions raised on school administration after video went viral

Sonbhadra News: सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल.

अनपरा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में शनिवार को छात्रों के बीच हुई मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों को आपस में झगड़ते देखा जा सकता है।

sonbhadra

10:44 AM, Dec 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल.
logo

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों में देखने को मील रही नाराजगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में शनिवार को छात्रों के बीच हुई मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों को आपस में झगड़ते देखा जा सकता है। यह घटना अनपरा तापीय परियोजना परिसर स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (जीआईसी) की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्यालय परिसर में पहले छात्राओं के बीच विवाद शुरू हुआ। यह तकरार जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Img

वायरल वीडियो में छात्रों के बीच हुई झड़प साफ देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। कई लोगों ने विद्यालय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंधन या शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.