Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में टायर पंचर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक.
एक टायर पंचर की दुकान में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार और उसका परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
sonbhadra
12:18 PM, Dec 28, 2025
Share:


घटना के समय दुकानदार परिवार समय रहते निकला सुरक्षित.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित एक टायर पंचर की दुकान में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अनपरा थाना क्षेत्र इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार और उसका परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुसुम पेट्रोल पंप के पास स्थित कलाम टायर पंचर की दुकान में देर रात करीब 2 बजे धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई और दुकान में रखे टायर तथा गृहस्थी का सामान जलने लगा। दुकानदार और उसकी पत्नी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में नए बाइक टायरों सहित दुकान का अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। यह राहत की बात रही कि आग दुकान में रखे गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात की है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



