Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से वैरायटी दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान जलकर राख.
घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार व अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
sonbhadra
9:11 AM, Apr 10, 2026
Share:


स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
घोरावल नगर में गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान का लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग पर स्थित यह दुकान 'जय मां शारदा वैरायटी बाजार' के नाम से संचालित होती है, जहां 'हर माल 99 रुपये' की अवधारणा पर विभिन्न वस्तुएं बेची जाती थीं।गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। सभासद धीरज और प्रशांत कुमार सहित कई नगरवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। जय मां शारदा वैरायटी के प्रोपराइटर शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घोरावल नगर पंचायत के अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, राकेश कुमार और सभासद धीरज कुमार सहित अन्य नगरवासियों ने जिलाधिकारी से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



