ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news five accused who looted passers by on the pretext of asking for donations arrested two absconding

Sonbhadra News: चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार.

ओबरा थाना क्षेत्र के चकाड़ी पुल के पास 12 नवंबर को तीन राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुराने पीएसी मैदान के पास 14 नवंबर की रात हुई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

sonbhadra

7:08 PM, Nov 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार.
logo

आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

ओबरा थाना क्षेत्र के चकाड़ी पुल के पास राहगीरों से चंदा मांगने के बहाने मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3,300 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर की रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुराने पीएसी मैदान के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को दोपहर में चकाड़ी पुल के पास बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों के साथ मारपीट और धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली थी। मामले में भरहरी गांव निवासी सुपीन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर ओबरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी पुराने पीएसी मैदान के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजू यादव, आशीष जायसवाल, सोनू तिवारी, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी और रोहित यादव उर्फ राका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3,300 रुपये, दो टच स्क्रीन मोबाइल और एक सिल्वर रंग की पैशन प्रो तथा एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। कागजात उपलब्ध नहीं होने पर दोनों बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजू यादव का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव सहित ओबरा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.