मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gangster carrying reward of 20 thousand arrested from chopan bus stand

Sonbhadra News: ₹20 हजार का इनामी गैंगस्टर चोपन बस स्टैंड से गिरफ्तार.

जनपद में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 9:10 बजे चोपन बस स्टैंड से ₹20 हजार के इनामी गैंगस्टर राजबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था।

sonbhadra

8:01 PM, Jul 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: ₹20 हजार का इनामी गैंगस्टर चोपन बस स्टैंड से गिरफ्तार.
logo

₹20 हजार के इनामी गैंगस्टर राजबीर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद चोपन थाने में पुलिस टीम के साथ अभियुक्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर सोनभद्र में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 09:10 बजे चोपन बस स्टैंड से ₹20,000 के इनामी बदमाश राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त राजबीर सिंह (लगभग 40 वर्ष) महिपाल सिंह का पुत्र है और बिजनौर जिले के नैटोर थाना क्षेत्र के सादात नगर का निवासी है। वह रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मु.अ.सं. 1039/2025, धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹20,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, राजबीर सिंह एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं. 246/2025, धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सरोज, हेड कांस्टेबल रिजवान साह, कांस्टेबल वरुण पाण्डेय, शिवम सरोज और विकास कुमार शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.