ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news garba dandiya festival celebrated in asnahar women and girls danced till late night

Sonbhadra News: असनहर में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, देर रात तक थिरकीं महिलाएं और बच्चियां.

असनहर के श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत दो दिवसीय गरबा-डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। फुल्की महोत्सव के साथ आयोजन में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का संगम देखने को मिला।

sonbhadra

1:32 PM, Oct 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, देर रात तक थिरकीं महिलाएं और बच्चियां.
logo

असनहर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान गरबा और डांडिया की तैयारी करतीं महिलाएं एवं बच्चियां, उत्साह और उमंग के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के श्री हरिशंकर मंदिर असनहर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार की रात दो दिवसीय गरबा और डांडिया महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक संगीत और नृत्य से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल में सराबोर रहा। दुर्गा पूजा समिति के बच्चों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक धुनों पर थिरकती प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।महोत्सव में भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की भी सुंदर झलक देखने को मिली। गरबा और डांडिया के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। नवरात्र के दौरान आयोजित इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, वहीं लोगों को आपसी मेलजोल और सामूहिक उत्सव का अवसर भी प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान फुल्की महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर फुल्की का आनंद लिया। इससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया तथा लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खानपान का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान ऋषिका पांडेय, आयुषी पांडेय, शालू, सृष्टि पांडेय और सपना सहित अन्य कलाकारों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव में अंजनी दुबे, शारदा पांडेय सतीश पांडेय, परमेन्दर कश्यप, भोला कश्यप, विजय सियार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.