मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news governor anandiben patel who visited sonbhadra distributed kits and certificates to the beneficiaries

Sonbhadra News: सोनभद्र दौरे पर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को वितरित की किट व प्रमाण-पत्र.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पहुंचीं। उन्होंने विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, किट और सामग्री वितरित की। इस दौरान दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गईं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

sonbhadra

7:11 PM, Feb 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र दौरे पर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को वितरित की किट व प्रमाण-पत्र.
logo

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पहुंचीं। उन्होंने विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, किट और सामग्री वितरित की। इस दौरान दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गईं। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट और 200 पोषण पोटली दीं। इसके अतिरिक्त, 500 आयुष्मान कार्ड, 50 वनाधिकार पट्टा, 10 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति-पत्र, 10 प्रधानमंत्री सूर्य योजना के लाभार्थियों को लाभ दिया गया। उन्होंने 10 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की, साथ ही 2 मोटराइज्ड दोना मशीनें और 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रुपये के चेक सौंपे। अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खतौनी संबंधी मामलों के समयबद्ध निस्तारण, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराने और जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान योजना और स्वामित्व योजना की सराहना की और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अपने सोनभद्र दौरे के दौरान, आनंदीबेन पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया। इस शिविर में राज्यपाल ने बैंकर्स, कोषागार, नाबार्ड, आरसेटी, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आमजन को अधिक से अधिक वित्तीय योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि वित्तीय समावेशन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं, ऋण सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समय पर लाभान्वित किया जाए।इस अवसर पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, लीड बैंक मैनेजर सलन बागे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.