ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news graduate and teacher mlc elections concluded peacefully 75 48 voting in teacher elections

Sonbhadra News: स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान.

जिले के 34 मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा के संजीव कुमार गोंड़ और सपा नेता सुनील गोंड़ ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।

sonbhadra

6:30 PM, Oct 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान.
logo

MLC चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों का निरीक्षण और उत्साहपूर्वक मतदान करते मतदाता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सोनभद्र जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। जिले के कुल 34 मतदान केंद्रों और 34 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन में 50.21 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 75.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद स्नातक के 24 और शिक्षक निर्वाचन के 10 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।

शिक्षक निर्वाचन में स्नातक की अपेक्षा अधिक मतदान-: 

Img

जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 21 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए थे। स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से शाम चार बजे तक 8,442 मतदाताओं ने वोट डाले। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत 50.21 रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 1,312 मतदाताओं ने शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन में मतदान प्रतिशत 75.48 दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन की तुलना में शिक्षक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा।

डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण-:

Img

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतदान की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। मतदान केंद्रों से कुछ दूरी पर भाजपा, सपा और अन्य राजनीतिक दलों के समर्थकों की भारी तादाद में चहलकदमी देखी गई।

Img

मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने भाजपा के स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने की अपील भी की।

Img

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेता सुनील गोंड़ ने सपा के स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक प्रत्याशी आदिल लाल बिहारी यादव की जीत का दावा किया। दोनों पक्षों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सकारात्मक माहौल होने की बात कही।

27 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएगा फैसला-:

Img

मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है। अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे और स्पष्ट होगा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किस प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिला।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस MLC निर्वाचन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव पर इसके संभावित प्रभाव का आकलन मतगणना के परिणाम आने के बाद ही किया जा सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.