मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand conclusion of 15 day personality development workshop at ntpc rihand

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य समापन.

रिहंद टाउनशिप में महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा नीलू असाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।

sonbhadra

5:27 PM, Jun 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य समापन.
logo

एनटीपीसी रिहंद की व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के समापन समारोह में प्रतिभागियों के साथ अतिथि एवं अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद द्वारा टाउनशिप की महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य समापन इन्द्रधनुष प्रेक्षागृह, मूवी क्लब में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) तथा नीलू असाटी, अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल, रचनात्मकता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों को सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आत्म-अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने नटराज स्तुति, तुम ही हो माता, फुटबॉल डांस, वुमेनिया, स्टार परफॉर्मर तथा सामाजिक संदेश पर आधारित प्रभावशाली फोरम थिएटर जैसी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर संजय असाटी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी टाउनशिपवासियों के लिए इस प्रकार की रचनात्मक एवं विकासोन्मुखी गतिविधियों के नियमित आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर किया गया। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को मंच देने का एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम टाउनशिप में आपसी सौहार्द, एकता एवं सामुदायिक भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.