ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand inauguration of rasleela ramagya singh will bear the expenses of marriage of 11 poor girls hariram chero raised the issue of dilapidated road

Sonbhadra News: रासलीला का भव्य शुभारंभ, रामाज्ञा सिंह एवं समिति उठाएगी 11 गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च; हरिराम चेरो ने उठाया जर्जर सड़क का मुद्दा.

बीजपुर बाजार में शुक्रवार को मुकुट पूजन के साथ वृंदावन के कलाकारों की भव्य रासलीला का शुभारंभ हुआ, जिसमें पूर्व विधायक हरिराम चेरो और समाजसेवी रामाज्ञा सिंह शामिल हुए। हरिराम चेरो ने बीजपुर-बखरिहवां की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए समाधान के लिए संघर्ष का भरोसा दिया।

sonbhadra

4:43 PM, Oct 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: रासलीला का भव्य शुभारंभ, रामाज्ञा सिंह एवं समिति उठाएगी 11 गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च; हरिराम चेरो ने उठाया जर्जर सड़क का मुद्दा.
logo

भव्य रासलीला के शुभारंभ पर पूर्व विधायक हरिराम चेरो एवं अतिथियों ने फीता काटकर और मुकुट पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।


बीजपुर बाजार में शुक्रवार की शाम मुकुट पूजन के साथ भव्य रासलीला का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला के उद्घाटन समारोह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मुकुट पूजन कर किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दुबे, समाजसेवी सतीश जायसवाल, आशीष जायसवाल और शिवम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ और वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का शुभारंभ हुआ।

सत्ता में रहूं या न रहूं, बीजपुर के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा : हरिराम चेरो-:

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने धार्मिक आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों की सराहना की और आयोजन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजपुर क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता रहा है। वह विधायक रहें या न रहें, क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने बीजपुर से बखरिहवां तक की जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, यदि वह सत्ता में नहीं भी आते हैं, तो पूजा के बाद क्षेत्रीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे। इसके बावजूद समाधान नहीं निकलने पर जनता के साथ मुख्यमंत्री तक जाकर इस समस्या को पहुंचाएंगे।

पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आगे आई समिति, अन्य छः कन्याओं का खर्च उठाएंगे रामाज्ञा सिंह-: 

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने बीजपुर बाजार में वर्षों से रामलीला एवं रासलीला के आयोजन की परंपरा को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि समिति ने विलुप्त होती लोक एवं धार्मिक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने समिति द्वारा पांच गरीब कन्याओं के विवाह कराने की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि समिति छः गरीब कन्याओं का विवाह कराने की जिम्मेदारी उठाती है, तो उन सभी कन्याओं के विवाह का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

अध्यक्ष ने की जरूरतमंद परिवारों से संपर्क करने की अपील-: 

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समिति की ओर से अब 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आग्रह किया कि यदि वे अपनी बेटियों का विवाह कराने में असमर्थ हैं, तो तत्काल समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करें, ताकि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया-:

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, सतवंत सिंह, जसवंत सिंह, लल्लन सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र गुप्ता, मुन्ना प्रसाद नागेंद्र सिंह, रामायण प्रसाद,देवधारी गुप्ता, सीताराम शर्मा, जुगुल किशोर तिवारी, विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, प्रेमचंद उर्फ मोछू गुप्ता, विरेंद्र प्रसाद गुप्ता, योगेन्द्र चौबे, विनोद गर्ग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, बीजपुर बाजार के व्यापारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.