मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grandmother s happiness turned into mourning painful death of 7 year old innocent child due to drowning in the drain

Sonbhadra News: ननिहाल की खुशियां मातम में बदलीं: नाले में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.

बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत अंतर्गत जलजलिया टोला में ननिहाल आए 7 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था, लेकिन देर तक घर नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के दौरान उसका शव नाले से बरामद हुआ। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

sonbhadra

7:48 PM, Jun 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: ननिहाल की खुशियां मातम में बदलीं: नाले में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र के जलजलिया टोला में मासूम की नाले में डूबने से मौत के मामले में कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत अंतर्गत जलजलिया टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ननिहाल आए 7 वर्षीय मासूम बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज (7 वर्ष) पुत्र शारदा विश्वकर्मा अपने ननिहाल जलजलिया टोला आया हुआ था। शुक्रवार को वह गांव के अन्य बच्चों के साथ पास स्थित नाले में नहाने गया था।

नहाने के बाद अन्य बच्चे तो अपने-अपने घर लौट आए, लेकिन सूरज वहीं नाले में नहाता रहा। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उसके साथ गए बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सूरज अभी भी नाले के पास ही था। यह सुनकर परिजनों की चिंता बढ़ गई और वे तत्काल उसकी तलाश में नाले की ओर दौड़े। मासूम के नाना ने नाले के किनारे काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका के बीच उन्होंने नाले के गहरे पानी में उतरकर तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सूरज का शव पानी के भीतर से बरामद हुआ।

Img

मासूम को बाहर निकालते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव घर पहुंचते ही मां सहित ननिहाल पक्ष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। एक हंसते-खेलते मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.