Sonbhadra News: नमामि गंगे परियोजना में श्रमिकों का बढ़ता असंतोष, 15 दिन में समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी.
बीजपुर में नमामि गंगे की जल जीवन मिशन झीलों परियोजना में कार्यरत श्रमिकों और सुरक्षाकर्मियों का असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने परियोजना स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। स्थिति को संभालने के लिए सिक्योरिटी कंपनी के एमडी शिवराम रेड्डी, डायरेक्टर व ऑपरेशन हेड डैनियल मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की।
sonbhadra
7:29 PM, Apr 10, 2026
Share:


अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नमामि गंगे के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन झीलों परियोजना में कार्यरत श्रमिकों और सुरक्षाकर्मियों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। लंबे समय से लंबित समस्याओं और लगातार अनदेखी से नाराज़ कर्मचारियों ने परियोजना स्थल पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार हुंकार भरी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिक्योरिटी कंपनी के एमडी शिवराम रेड्डी, डायरेक्टर एवं ऑपरेशन हेड डैनियल स्वयं मौके पर पहुंचे। विभिन्न साइटों पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति में अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि इससे पहले भी श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में जीवीपीआर कंपनी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय मांगा था। वहीं, वर्तमान में बढ़ते असंतोष के बीच हरियाणा की कंपनी ने भी समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन की मोहलत ली है। इस पूरे प्रकरण पर जीवीपीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर हरियाणा कंपनी सुरक्षाकर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो उसके खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी। आंदोलन के दौरान श्रमिकों में भारी एकजुटता देखने को मिली। मौके पर रामजी गुर्जर, मनीष जायसवाल, अरविंद गुप्ता, नोकेश, अनीफ शेख, रजब अली, सूर्यदेव, अतुल कुमार, विश्वनाथ, रोहित कुमार, आशू, राकेश कुमार, हरेराम जायसवाल, उमेश दुबे, नंदलाल गौड़, शिवशंकर, आनंद गुर्जर, ज्वाहिर लाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। श्रमिकों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज करते हुए व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



