मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news jamun tree destroyed happiness mother left three innocent children

Sonbhadra News: जामुन के पेड़ ने उजाड़ दी खुशियां, तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई मां.

ओबरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी 27 वर्षीय महिला की डाल टूटने से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले चोपन सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

sonbhadra

12:54 PM, Jun 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: जामुन के पेड़ ने उजाड़ दी खुशियां, तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई मां.
logo

जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ की डाल टूटने के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की पेड़ से गिरने के बाद इलाज़ के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी डाल टूट गई और वह नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा पीआरबी पुलिस घटना की सूचना दी गई लेकिन पीआरबी पुलिस मौके पर काफी देर तक नहीं पहुंची जिसके बाद लोगों ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किये निजी वाहन से अस्पताल ले गये।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया निवासी विनोद कुमार अगरिया की लगभग 27 वर्षीय पत्नी श्रीमती जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान पेड़ की डाल अचानक टूट गई, जिससे वह सीधे जमीन पर गिर गईं, उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और बेसुध हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Img

इसके बाद परिजन शव को अपने आवास ले आये, जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, अब मां की गैरमौजूदगी में छोटे बच्चों के भविष्य और लालन पालन की चिंता सताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.