ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news joint team of police got big success arrested two inter state smugglers and seized 442 5 kg of ganja

Sonbhadra News: पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 442.5 किलोग्राम गांजा किया जब्त.

पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 442.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक की अपराधियों को दो टूक, मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

sonbhadra

5:42 PM, Jan 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 442.5 किलोग्राम गांजा किया जब्त.
logo

एसओजी और थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 442.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए एसओजी और थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से आ रहे एक आयशर डीसीएम वाहन (संख्या TG-13-T-1226) में शीशे के बीच अवैध गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने थाना हाथीनाला क्षेत्र के हथवानी मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद रेनुकूट की ओर से उक्त वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाथीनाला में मु0अ0सं0-04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि गांजे को शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। वाहन को पहले हैदराबाद से वारदाना (खाली बोरे) लोड कर भुवनेश्वर भेजा गया था। 3 जनवरी 2026 को वाहन खाली होने के बाद, गाड़ी मालिक के निर्देश पर इसे भुवनेश्वर से आगे खुर्दा स्थित मदीना होटल पर रुकने को कहा गया। 6 जनवरी 2026 को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और बताया कि शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड है। शीशे की बिल्टी देकर उन्हें फिरोजाबाद के लिए रवाना किया गया। 8 जनवरी 2026 की रात को फोन से बताया गया कि आगरा के बाद फिरोजाबाद जाना है। गांजे का भुगतान आमतौर पर ऑनलाइन किया जाता था, हालांकि कभी-कभी नकद भी दिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद बाबूलाल महबूब शेख (पुत्र बाबूलाल महबूब शेख, निवासी नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद, महाराष्ट्र, उम्र लगभग 43 वर्ष) और इस्माइल हजरत जमादार (पुत्र हजरत खासिम जमादार, निवासी अम्बेडकर नगर, फैार रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका, थाना MIDC तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई, उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामदगी में 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये), एक आयशर डीसीएम वाहन (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये), दो मोबाइल फोन और 1,390 रुपये नकद शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह (थाना हाथीनाला), उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे (प्रभारी एसओजी सोनभद्र), उपनिरीक्षक राजनारायण यादव (थाना हाथीनाला), उपनिरीक्षक सुरेश राम यादव (थाना हाथीनाला), उपनिरीक्षक वंश नारायण राय (चौकी प्रभारी बागेसोती), हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह (एसओजी), कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल (एसओजी), कांस्टेबल सत्यम पाण्डेय (एसओजी), कांस्टेबल अजीत यादव (एसओजी), हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शर्मा (थाना हाथीनाला), हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव (थाना हाथीनाला) और कांस्टेबल अनुराग कुमार (थाना हाथीनाला) शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की दो टूक उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.