ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news jugail police arrested two warranty accused who were absconding for a long time

Sonbhadra News: जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। संत कुमार गोंड और राजकुमार उर्फ राम कुँवर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2009 और 2013 में अलग-अलग मुकदमे दर्ज थे।

sonbhadra

7:42 PM, Sep 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.
logo

जुगैल पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में किया पेश, कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, जुगैल।

जुगैल पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लंबे समय से फरार थे, जिन्हें कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश हुए। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश से अपर एसपी मेविस टॉक और ओबरा के सीओ प्रभात राय की देखरेख में जुगैल थाना प्रभारी की टीम ने वारंटियों को पकड़ा। संत कुमार गोंड (पिता राम प्यारे गोंड, निवासी बड़गांव, जुगैल) को घर से पकड़ा गया। उस पर 2009 में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2), 63 का केस है। दूसरा आरोपी राजकुमार उर्फ राम कुँवर (पिता सुखराज, निवासी टोला झरील पिपरा, जुगैल) गिरफ्तार हुआ। उस पर 2013 में आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 352, 379 का मुकदमा दर्ज है। सब-इंस्पेक्टर मो. मेराज खान, राम नयन यादव, सिपाही सत्यम सिंह और मोहित राज टीम में थे। फरार वारंटी आरोपियों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.