ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action by pannuganj police eight warrantees arrested

Sonbhadra News: पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी गिरफ्तार.

पन्नूगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी बभनगंवा, रामगढ़, परसौटी, हरनखुरी, सुभाव, बकवार और बनौली गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय सोनभद्र भेज दिया।

sonbhadra

3:27 PM, Oct 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी गिरफ्तार.
logo

पन्नूगंज थाने में गिरफ्तार आठ वारंटियों के साथ पुलिसकर्मी, विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय भेजा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने सोमवार को आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के निर्देशन में पन्नूगंज पुलिस की टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में बभनगंवा निवासी राहुल पुत्र परमेश्वर, रामगढ़ निवासी अजहरुद्दीन उर्फ बल्लू अली पुत्र चुनन्न अली, परसौटी निवासी अखिलेश पुत्र विक्कू चौहान, हरनखुरी निवासी विमलेश कुमार पुत्र सुखदेव, सुभाव निवासी रामआशीष पुत्र रामप्रसाद, रामगढ़ निवासी भोला पुत्र रामजी, बकवार निवासी राम आधार जायसवाल पुत्र देव नंदन और बनौली निवासी खतरानी पत्नी राम पासवान शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, शिवबदन यादव, सुभाष यादव, शशिकांत सिंह, सुभाष चंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह और सर्वेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सभी आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.