ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action in alleged embezzlement case of rs 4 crore three named accused arrested from prayagraj

Sonbhadra News: 4 करोड़ के कथित गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज स्थित हनुमत सोलर हाउस फर्म में करीब चार करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने तीन नामजद आरोपियों को प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों पर AI जनरेटेड युवती की तस्वीर के जरिए सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का भी आरोप है। पुलिस ने 69,500 रुपये नकद, पांच मोबाइल, लैपटॉप, चार क्रेडिट कार्ड और स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया है।

sonbhadra

5:54 PM, Nov 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: 4 करोड़ के कथित गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार.
logo

हनुमत सोलर हाउस के करीब चार करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

रॉबर्ट्सगंज स्थित हनुमत सोलर हाउस फर्म में करीब चार करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में सोनभद्र पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 69,500 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चार क्रेडिट कार्ड और घटना से संबंधित काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हनुमत सोलर हाउस के संचालक विकास सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी अदलपुरा, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, हाल पता कम्हारी धर्मशाला रोड रॉबर्ट्सगंज ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी दुकान पर पूर्व में मैनेजर के पद पर कार्यरत हरिगोविन्द सिंह पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने उनके बाहर रहने के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया। आरोप है कि गबन की धनराशि की रिकवरी के संबंध में पुलिस में शिकायत किए जाने से बचने के लिए आरोपियों ने आपस में साजिश रची। इसके तहत AI जनरेटेड युवती की तस्वीर का इस्तेमाल कर वादी की छवि धूमिल करने और फर्म की साख खराब करने के उद्देश्य से फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं. 894/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(5), 351(3), 61(2)(क) और आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और साइबर सेल के सहयोग से आरोपियों की लोकेशन और आवागमन की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी की घेराबंदी कर उसमें मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिगोविन्द सिंह पटेल, विरेन्द्र प्रताप केशरी और इन्द्रेश सिंह पटेल के रूप में हुई है। तीनों सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 69,500 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एसर कंपनी का एक लैपटॉप, चार क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा दैनिक उपयोग के सामान से भरे बैग बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना से संबंधित एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन भी बरामद की गई है। वाहन के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.