ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news new general manager of east central railway reached shaktinagar on his first visit to chopan area

Sonbhadra News: चोपन क्षेत्र के पहले दौरे पर शक्तिनगर पहुंचे पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक.

पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग चोपन क्षेत्र के पहले दौरे पर शक्तिनगर स्टेशन पहुंचे। ईसीआरकेयू ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। नए आवास, चोपन स्वास्थ्य यूनिट को अस्पताल का दर्जा, पेयजल और एनसीएल नेहरू अस्पताल से टाई-अप समेत कई मांगें रखी गईं।

sonbhadra

6:05 PM, Sep 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन क्षेत्र के पहले दौरे पर शक्तिनगर पहुंचे पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक.
logo

शक्तिनगर स्टेशन पर पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते रेलवे कर्मचारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग चोपन क्षेत्र के पहले दौरे पर शक्तिनगर स्टेशन पहुंचे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) शाखा चोपन वन के सचिव उमेश कुमार सिंह व उनके साथियों ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक धनबाद अखिलेश मिश्रा का भी स्वागत हुआ। उमेश कुमार सिंह ने महाप्रबंधक को रेल कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। इसमें नए आवास, चोपन स्वास्थ्य यूनिट को पूर्ण अस्पताल का दर्जा, बिजली कटौती रोकने हेतु रेलवे लाइन को नगर क्षेत्र से अलग करने, मगरदहा स्टेशन पर पीने के पानी की व्यवस्था और एन.सी.एल. नेहरू अस्पताल से रेलवे का टाई-अप कराने जैसी प्रमुख मांगें थीं। महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक ने इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर ईसीआरकेयू के राकेश कुमार चौरसिया, सुनील सिंह, एस के ठाकुर, कपिल कुमार, अमित कुमार, विजय विश्वकर्मा, आर सी सिंह समेत कई रेल कर्मचारी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.