मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news now protests will be held at designated places only order issued by dm charcha gaur

Sonbhadra News: अब तय स्थल पर ही होंगे धरना-प्रदर्शन, डीएम चर्चित गौड़ का आदेश जारी.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में होने वाले सभी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के लिए कलेक्ट्रेट भवन के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा में एक निर्धारित स्थल चिन्हित किया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी संगठन को निर्धारित स्थल के अलावा अन्यत्र धरना-प्रदर्शन न करने दिया जाए।

sonbhadra

5:59 PM, Jun 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: अब तय स्थल पर ही होंगे धरना-प्रदर्शन, डीएम चर्चित गौड़ का आदेश जारी.
logo

धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल संबंधी निर्देश जारी करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य शासकीय कार्यों के निर्बाध सम्पादन को सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालयीय कार्य के दौरान बड़ी संख्या में संगठनों एवं दलों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते थे। इससे आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, फरियादियों के मामलों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संचालन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता था। इस स्थिति को देखते हुए, धरना-प्रदर्शन के लिए एक निर्धारित स्थल चिन्हित किया गया है। यह स्थल कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा की ओर है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम केवल इसी निर्धारित स्थल पर आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर धरनारत प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करें तथा प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, प्रशासनिक कार्यों एवं आमजन की सुविधाओं को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्धारित स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.