Sonbhadra News:बभनी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी में सहगोड़ा और घघरी की टीमों ने मारी बाजी.
बभनी के जनता इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में बालक वर्ग में सहगोड़ा और बालिका वर्ग में घघरी की टीम ने जीत दर्ज की, जबकि खो-खो में भी घघरी का दबदबा रहा।प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेलों के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
sonbhadra
5:10 PM, Oct 27, 2026
Share:


बभनी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभा दिखाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी की न्याय पंचायत बभनी की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज बभनी के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक मोबिन अहमद ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो तथा कबड्डी सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सहगोड़ा की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी ने जीत दर्ज की। खो-खो के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी ने सहगोड़ा को हराया। वहीं, बालिका वर्ग में घघरी की टीम ने घघरा को पराजित किया। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बभनी की टीम ने करमहलटोला को हराया। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय करमहलटोला की टीम ने रहरियाडाड़ को शिकस्त दी। 50 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में घघरा के विकास कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सहगोड़ा के हरिदास दूसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में घघरी विद्यालय के किशुन प्रथम तथा घघरा के सुरेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक चंद्रशेखर, अमित, विष्णुदयाल, एआरबी सुनील, गोपाल, प्रवीण, विकास, अरविंद, राजीव, श्यामचरन, संतोष, विनय, राजकुमार और वैदैनी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



