मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news one dead two serious in painful road accident

Sonbhadra News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर.

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पुलिस चौकी के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुलेट और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

sonbhadra

9:02 PM, Mar 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर.
logo

नई बाजार चौकी इंचार्ज की तत्परता से घायलों को मिला त्वरित उपचार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पुलिस चौकी के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुलेट और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत लोढ़ी अस्पताल भिजवाया, जिससे समय पर उनका इलाज शुरू हो सका। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.