Sonbhadra News: पिपरी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में सात लोगों को न्यायालय भेजा.
पिपरी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में सात व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। दो अलग-अलग मामलों में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी सात व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया।
sonbhadra
5:27 PM, Oct 18, 2026
Share:


शांति भंग की आशंका के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों के साथ संबंधित व्यक्ति खड़े दिखाई दिए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत सात व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी सातों व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में रेणुकूट क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई की जद में प्रिंस दुबे (20), ओम प्रकाश चौरसिया (36), कैलाश निषाद (27), राजन सोनी (27), अताउर्रहमान (56), अजीजुर्रहमान (47) और हफीजुर्रहमान (50) शामिल हैं। ये सभी रेणुकूट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। सोनभद्र पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




