ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pm cm s address on veer bal diwas telecast program organized at gurudwara inter college

Sonbhadra News: वीर बाल दिवस पर पीएम-सीएम का संबोधन प्रसारित, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम.

शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन के प्रांगण में आयोजित हुआ।

sonbhadra

4:53 PM, Dec 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: वीर बाल दिवस पर पीएम-सीएम का संबोधन प्रसारित, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम.
logo

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और संस्कारों की भावना को मजबूत करना था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद के कई शैक्षिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मंडलीय जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य अनिल राम, अध्यापक विकास कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज बेलहथी के प्रधानाचार्य अमर सिंह और गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक सरदार सतनाम सिंह, सदस्य सरदार प्रेम सिंह, सरदार अनिल प्लाहा और सरदार वीरू सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, प्रधान सहायक जितेंद्र प्रसाद सिंह और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने वीर बालकों के अद्भुत साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और संस्कारों की भावना को मजबूत करना था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.