ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police action against 6 people from both sides in paddy harvesting dispute two separate cases registered

Sonbhadra News: धान कटाई विवाद में दोनों पक्षों के 6 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज.

करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) गांव में हुए मारपीट और तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। दोनों पक्षों के कई लोग मारपीट में घायल हुए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

sonbhadra

6:04 PM, Nov 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: धान कटाई विवाद में दोनों पक्षों के 6 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज.
logo

करमा पुलिस ने जमीन विवाद और धान कटाई मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) गांव में जमीन विवाद और धान की कटाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और तनाव की स्थिति को देखते हुए करमा पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे ग्राम कुचमरवा भैरोपुर में धान की कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। इस मामले में प्रथम पक्ष के राम मनोहर की तहरीर पर मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के रंजन कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 214/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 333, 191(2), 191(3), 76 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव और संज्ञेय अपराध होने की आशंका को देखते हुए कुल छह व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.