ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police action against those who created ruckus after drinking alcohol in public places challan of 40 people five bikes seized

Sonbhadra News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज.

गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान, बस स्टेशन, बढ़ौली चौराहा और सब्जी मंडी समेत कई स्थानों पर पुलिस ने अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने के आरोप में 40 व्यक्तियों का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पांच मोटरसाइकिलें सीज की गईं।

sonbhadra

9:47 PM, Nov 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज.
logo

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शराब पीकर हंगामा करने के आरोपितों के साथ पुलिसकर्मी अभियान के दौरान मौजूद रहे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अराजकता फैलाने के आरोप में कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान, बढ़ौली चौराहा, अशोक नगर, बस स्टेशन, लोढ़ी, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, शीतला चौक, धर्मशाला, चंडी, कांशीराम आवास और सब्जी मंडी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग कर रहे थे। इससे आम लोगों को असुविधा हो रही थी और सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पकड़े गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेजा गया। वहीं, अभियान के दौरान वाहन चेकिंग में पांच मोटरसाइकिलों के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव सहित थाने के उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सोनभद्र पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन

कार्रवाई का विवरण-:

कुल 40 व्यक्तियों का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान, पांच मोटरसाइकिलें सीज, सभी 40 व्यक्तियों का चालान न्यायालय भेजा गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.