मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police recruitment examination started administrative officials inspected the centers and took stock of the arrangements

Sonbhadra News: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सोनभद्र में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले दिन की पहली पाली में 2832 अभ्यर्थी शामिल हुए, परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

sonbhadra

12:04 PM, Jun 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
logo

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर कतारबद्ध अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई सघन जांच।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा सोमवार से जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन की पहली पाली में 2832 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 8, 9 और 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें आरएसएम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर और राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुडीलाडीह शामिल हैं। छह पालियों में कुल 16992 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छह स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों की लोकेशन वाला बारकोड भी जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्र तक पहुंच सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.