ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations for navratri intensified amid inflation sculptors are giving final touches to the idols of maa durga in bhabhani

Sonbhadra News: महंगाई के बीच नवरात्रि की तैयारी तेज, बभनी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार.

बभनी के करमहलटोला में मूर्तिकार वंशलाल अपनी टीम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बार क्षेत्र के करीब 30 दुर्गा पंडालों के लिए प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। महंगाई के चलते रंग-साजो-सामान महंगा होने से प्रतिमाओं की लागत बढ़ी, कीमत 12,500 से 18,000 रुपये तक है।

sonbhadra

4:27 PM, Oct 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई के बीच नवरात्रि की तैयारी तेज, बभनी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार.
logo

मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते मूर्तिकार, नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

शारदीय नवरात्रि के लिए बभनी क्षेत्र में मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बभनी ब्लॉक के करमहलटोला निवासी वंशलाल अपनी टीम के साथ 30 दुर्गा पंडालों के लिए मूर्तियां बना रहे हैं। वंशलाल ने बताया कि महंगाई बढ़ने से मूर्तियों के दाम बढ़े हैं। रंग और अन्य साजो-सामान महंगे होने से एक मूर्ति की लागत एक हजार से दो हजार रुपये तक बढ़ गई है। इस साल वे 12,500 से 18,000 रुपये तक की मूर्तियां बना रहे हैं। वंशलाल ने झारखंड के गोपाल से दो साल तक मूर्ति बनाना सीखा है। वे पिछले सात सालों से हर साल बीस से तीस मूर्तियां बनाते आ रहे हैं। उनकी टीम में जवाहर, मनोहर जय कुमार, दयाशंकर और तिलकधारी सहयोग कर रहे हैं। मूर्तियों को मिट्टी से आकार देने के बाद अब उन पर सुंदर रंग, आकर्षक आभूषण और बारीक नक्काशी का काम तेजी से किया जा रहा है। एक प्रतिमा को तैयार करने में महीनों की मेहनत लगती है, जिसमें ढांचा बनाने से लेकर रंग भरने तक का काम शामिल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.