ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news problems of traders were discussed in the trader dialogue program of gst department

Sonbhadra News: जीएसटी विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा.

राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित होटल वैभव में आयोजित जीएसटी विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी कार्यवाहियों, ई-वे बिल नोटिस और माल परिवहन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। व्यापारियों ने हेल्प डेस्क स्थापित करने और छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

sonbhadra

5:22 PM, Jun 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: जीएसटी विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा.
logo

राज्य कर विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करते अधिकारी एवं व्यापारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित होटल वैभव में सोमवार को जीएसटी विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए समाधान की मांग की। बैठक में व्यापारियों ने विशेष रूप से जीएसटी के सचल दल की कार्यवाहियों के दौरान आने वाली समस्याओं को उठाया। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए, जिससे अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके। साथ ही छोटे व्यापारियों को माल परिवहन संबंधी मामलों में राहत देने और ई-वे बिल से जुड़े नोटिसों की प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट बनाने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मंडलीय अधिकारियों सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान विभाग और व्यापारियों के बीच खुले संवाद के माध्यम से कर व्यवस्था को अधिक सरल और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा कर प्रणाली को अधिक सुगम बनाना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.