ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pulse polio campaign exposed in babhni medicine did not reach the booth till 1 pm

Sonbhadra News: बभनी में पल्स पोलियो अभियान की खुली पोल, दोपहर एक बजे तक बूथ पर नहीं पहुंची दवा.

बभनी के कम्पोजिट विद्यालय रंदह स्थित पल्स पोलियो बूथ संख्या-14 पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई। सुबह 9 बजे से निर्धारित अभियान के बावजूद दोपहर 1 बजे तक दवा नहीं पहुंची, जिससे कई बच्चे खुराक से वंचित रह गए। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान संजय यादव ने अधिकारियों को फोन किया, वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी ने गाड़ी खराब होने से देरी की बात कही।

sonbhadra

2:21 PM, Nov 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में पल्स पोलियो अभियान की खुली पोल, दोपहर एक बजे तक बूथ पर नहीं पहुंची दवा.
logo

रंदह विद्यालय के पोलियो बूथ पर दवा का इंतजार करते बच्चे, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय रंदह स्थित पल्स पोलियो बूथ संख्या 14 पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। विशेष पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ पर सुबह नौ बजे से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन दोपहर एक बजे तक बूथ पर दवा नहीं पहुंची। इसके चलते कई बच्चे पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गए। पोलियो की दवा पिलाने के लिए सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथ पर पहुंचने लगे थे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दवा लेकर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों में नाराजगी बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे तक दवा नहीं पहुंचने पर परेशान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संजय यादव से इसकी शिकायत की। ग्राम प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को फोन कर बूथ पर दवा नहीं पहुंचने की जानकारी दी और लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की ओर से बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही से अभियान प्रभावित हो रहा है। निर्धारित समय पर बूथ पर दवा उपलब्ध नहीं होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। पोलियो बूथ पर कर्मचारी दवा का इंतजार करते रहे। इस दौरान ग्रामीण मंतोष यादव, सुधीर यादव, नितिश कुमार, पप्पू, सोमारू, दिनेश कुमार, शिवनाथ, देव कुमार, विनोद कुमार, रामजनम और रामसकल सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इस बाबत जब प्रभारी चिकित्साधिकारी अंकित कुमार सिंह से बात करने पर बताया कि जिस गाड़ी से दवा भेजी गयी वह गाड़ी रास्ते में खराब हो गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.